Douglas DC-3 WWI Flight: सूरत हवाई अड्डे पर हाल ही में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. दूसरे विश्व युद्ध का मशहूर 'वार हीरो' Douglas DC-3 विमान यहां उतरा. इसे 'लोखंडी पक्षी' के नाम से जाना जाता है, जिसने नाजी सेना को धूल चटाते हुए मित्र देशों की सेना के लिए हथियारों, सैनिकों और जरूरी सामग्री की सप्लाई लाइन को अटूट बनाए रखा था. अपनी मजबूती, विश्वसनीयता और बेजोड़ परफॉरमेंस के कारण यह विमान न केवल युद्ध का प्रतीक रहा, बल्कि एक लिविंग लीजेंड भी माना जाता है. आज विश्व भ्रमण के दौरान जब यह विमान गुजरात की धरती पर उतरा, तो यह सिर्फ एक पुराना हवाई जहाज नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और इतिहास की दिशा बदलने वाली उस महान लड़ाई की जीवंत याद बनकर सबके सामने आया.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/EUjRvb6
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/EUjRvb6
via
Comments
Post a Comment