शादी के मौके पर दुल्हन हर कोई सबसे सुंदर दिखना चाहती है. इसके लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं, बल्कि त्वचा की पहले से सही देखभाल भी जरूरी होती है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, रसोई में मौजूद कुछ चीजें भी त्वचा की देखभाल में काफी मददगार होती हैं. टैनिंग दूर करने के लिए दही, हल्दी, नींबू का रस और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे व हाथों पर लगाएं. 15 मिनट बाद धोने से त्वचा में निखार आता है. इसके अलावा टमाटर और चीनी का मिश्रण प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि डार्क सर्कल की समस्या के लिए कॉफी को पानी में मिलाकर बर्फ जमा लें और उसे कपड़े में लपेटकर आंखों के नीचे हल्के से लगाएं. इससे सूजन कम होती है और त्वचा तरोताजा महसूस करती है.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/cx7p5KX
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/cx7p5KX
via
Comments
Post a Comment