Skip to main content

Posts

बॉर्डर से हैप्‍पी न्‍यू ईयर, जवानों का भांगड़ा, जम्मू में जश्न में डूबे जांबाज, देखें जोश-VIDEO

BSF Jawan New Year Celebration Video: जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने नए साल का स्वागत देशभक्ति और जोश के साथ किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिला और पुरुष जवानों ने भांगड़ा किया और पूरे देश को यह संदेश दिया कि सरहद पूरी तरह सुरक्षित है. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद यह जश्न जवानों के लिए और भी खास बन गया. जवानों का कहना है कि हालिया ऑपरेशन में मिली सफलता ने उनका हौसला दोगुना कर दिया है, इसलिए नए साल की खुशी भी दोगुनी है. इस दौरान एक महिला जवान का संदेश दिल को छू गया. उन्होंने कहा, आप सभी बेफिक्र होकर नया साल मनाइए, सरहद पर हम हैं. न्यूज़18 इंडिया की टीम ने भी बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर यह जश्न देखा. कैमरे के सामने जवानों ने देशभक्ति गीत गाए, नाचे और पूरे देश को नए साल की शुभकामनाएं दीं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6QK4f1G via

कार हादसे में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालत

Anthony Joshua car crash: नाइजीरिया में सोमवार (29 दिसंबर) को दो बार के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर एंथनी एक भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में वह बाल-बाल बचे. वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. एंथनी जोशुआ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Gmk6rUv via

'कांग्रेस ने बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाकर असमिया पहचान से खिलवाड़ किया'

Amit Shah News: अमित शाह ने बोरदुवा में कहा कि कांग्रेस असम की पहचान को खतरे में डालती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की और शंकरदेव के जन्मस्थान का पुनर्विकास किया. उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने राज्य में कई उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए हैं और इन समझौतों की 92 प्रतिशत शर्तें पूरी की गई हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/GH9Ewvp via

'सत्ता में न हों तो भी संविधान-धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस'

Congress News: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कांग्रेस एक विचारधारा है, जो कभी नहीं मरती. इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे. खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की जनता के कल्याण, सशक्तीकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है. उन्होंने कहा, "हम भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं." from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/q9XvCNJ via

उन्नाव कांड: सेंगर की जमानत पर दिल्ली में बवाल, मुमताज और योगिता हिरासत में

Unnao Case Update: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की जमानत पर दिल्ली में भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस नेता मुमताज पटेल और एक्टिविस्ट योगिता भयाना को हिरासत में लिया है. उधर सीबीआई ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. एजेंसी का दावा है कि सेंगर की रिहाई पीड़ित के लिए बड़ा खतरा है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/EauQ46b via

क्राइम पर 360 डिग्री प्रहार की तैयारी, खालिस्तानियों-गैंगस्टर्स की अब खैर नहीं

Amit Shah News: नई दिल्ली में अमित शाह ने आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में मोदी सरकार के 360 डिग्री एक्शन प्लान, ATS के कॉमन स्ट्रक्चर और NIA की अगुवाई की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सराहना की. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह किया कि हमें आतंकियों से दो कदम आगे रहना होगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/lERXxA8 via

सावधान! लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है हर्बल टी पीना! डॉक्टरों की सख्त चेतावनी

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हर्बल टी हर किसी के लिए सही नहीं है, जिन लोगों को पहले से लिवर की समस्या है उन्हें इससे बचना चाहिए, ऐसा पेट और लिवर के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर चल रहे ने नेचुरल डिटॉक्स ट्रेंड से लिवर की बीमारी वाले लोगों को गंभीर नुकसान हो सकता है. इन्हीं में से एक है 'हर्बल डिटॉक्स टी'. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2gYeump via